संतों ने किया 24 को मठ-मंदिरों में भगवा ध्वज फहराने का आह्वान

-स्वच्छता अभियान से संत-महंत बनाएं धार्मिक वातावरण- महापौर
-महापौर ने संतों-महंतों संग की बैठक,सफाई कार्य में मांगा सहयोग।
 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित संतों-महंतों की बैठक में तय किया गया कि धर्म ध्वजारोहण की पूर्व संध्या पर आगामी 24 नवंबर को मठ-मंदिरों पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा।इसके साथ ही दीपोत्सव की तरह प्रकाश कर श्रीराम मंदिर की पूर्णता का स्वागत किया जाएगा।संतों ने तय किया कि 23 नवंबर को रामपथ पर भ्रमण कर प्लास्टिक मुक्त अयोध्या बनाने में योगदान देने एवं स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।इस उत्सव को उसे वर्षा कर भव्यता प्रदान करने का भी संकल्प बताया गया।महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या ने स्वच्छता के मामले में आशातीत प्रगति की है।प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या धाम को स्वच्छ बनाने में संतों के विशेष सहयोग की आवश्यकता है।उन्होंने स्वच्छता अभियान से धार्मिक वातावरण बनाने का आह्वान किया।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नगर निगम के स्वच्छता अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।बैठक का संचालन अपर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने किया।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मौके पर उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास,महंत शशिकांत दास,स्वामी छविराम दास,महंत विवेक आचारी,मं. राजीव लोचन शरण, मं.रामप्रकाश दास,करपात्रीजी महाराज,मं.हरिभजन दास,मं. सियाराम शरण,मं.नारायण मिश्र, ज्ञानी चरणजीत सिंह,महंत राघव दास,जनार्दन दास,रामशंकर दास आदि संतों के अलावा अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल,अयोध्या धाम के जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि मौजूद थे।इससे पूर्व महापौर ने शिक्षाविदों से वीडियो काल के जरिए मीटिंग की।उन्होंने आह्वान किया कि वह बच्चों में सफाई के संस्कारों को पिरोएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण समारोह में हो रहा है।इस दौरान नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना नगर निगम के साथ ही प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उन्होंने कहा कि स्कूलों,घरों के आसपास साफ-सफाई होगी तो बच्चों का मन पढ़ाई में भी लगेगा।मेयर ने साफ-सफाई कार्य को सोशल मीडिया में भी पोस्ट कर स्वच्छता को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वह प्रतिदिन प्रार्थना के समय आधा घंटा स्कूलों के परिसर व आसपास की सड़क,पेड़-पौधों आदि के आसपास सफाई करें। प्रार्थना सभा में गीला एवं सूखा कचरा को अलग करने के महत्व से भी अवगत कराएं।इसके लिए उन्हें संकल्प दिलाए कि वह प्रतिदिन घर तथा स्कूल में आधा-आधा घंटा सफाई के कार्य में लगाएंगे।इस दौरान शिक्षाविदों की ओर से सुझाव भी आए।

सरयू घाट व राम की पैड़ी पर चला स्वच्छता अभियान

सरयू घाट एवं राम की पैड़ी पर नगर निगम ने स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान सफाई कर्मियों के अलावा अयोध्या वासियों ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया।महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार,अपर नगर आयुक्त डा. नागेन्द्र नाथ एवं भारत भार्गव शामिल रहे।

लता चौक से आज निकलेगी स्वच्छता रैली

अयोध्या में स्वच्छता की अलग जगाने के लिए लता चौक से छोटी देवकाली तक रैली निकाली जाएगी।सुबह आठ बजे निकलने वाली रैली में एक हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि रैली छोटी देवकाली होते हुए वापस लौटेगी।इस दौरान बच्चों को स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे रामकथा पार्क एवं 12 बजे कार्यालय में वेंडर्स की बैठक होगी।इसी दिन सायंकाल चार बजे होटल अरुंधति में होटल संचालकों तथा पांच बजे व्यापारियों के साथ बैठक कर नगर को स्वच्छ बनाने पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *