संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव जिराऊ निवासी विनय कुमार सक्सेना उम्र 38 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार सक्सेना को परिजन कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 विपिन कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो की चर्चा के अनुसार विनय की पत्नी अंजली अपने मायके में गई है। पति ने उसे घर बुलाने के लिए फोन किया, तो पति पत्नी में कहासुनी होने लगी। पति ने मेडीकल स्टोर से कोई टेबलेट लाकर खा ली और उसकी हालत बिगडने लगी। जिस पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फार्मासिस्ट जगजीवन ने मेमो थाने भिजवाया। परिजन शव लेकर घर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *