मंदिर का ताला तोडक़र मां दुर्गा के आभूषण चोरी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव गऊटोला निवासी मदनलाल पुत्र इतवारी लाल का निजी मां दुर्गा का मंदिर है। इसी मंदिर में नीचे के हिस्से में एक हाल है। वहीं उपरी मंजिल पर बने मंदिर के पास एक कमरा है। बीती रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोडक़र मंदिर में घुस गए और ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़ दिया तथा कमरे के अंदर रखे मां दुर्गा के आभूषणों को चुरा ले गए। मदनलाल के पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि वह हथियापुर में रहता है और वह वही नौकरी करता है। वह कल सुबह अपने घर गऊटोला से गया था। देर रात उसे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की मंदिर का ताला तोडक़र चोर चोरी कर ले गए हैं। इस पर वह आज सुबह ही वहां पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता दिल्ली नोएडा में रहते हैं। लगभग पांच माह पहले ही वह यहां से गए थे। मकान एवं मंदिर में ताला पड़ा हुआ था। उसने बताया मां दुर्गा के आभूषणों में सोने चांदी के मुकुट भी है तथा कुछ नगदी भी है। इसके अलावा उसकी मां के कानों के झाले चोरी हो गए। घटना की सूचना देर रात ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *