फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हथियापुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त आकलगंज निवासी अतुल कुमार पुत्र खुशीराम के रुप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में रविवार को एक युवक का शव सब्जी की दुकान के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने युवक की मौत को दुर्घटना बताया है। मृतक की पहचान ग्राम आकलगंज निवासी 30 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र खुशीराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जितेंद्र ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि अतुल की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन दो साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। अतुल के कोई संतान नहीं थी और वह अपने तीन भाइयों विजेंद्र और जितेंद्र में सबसे छोटा था। वह मेहनत मजदूरी करता था। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। परिजनों ने जानकारी दी है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
हथियापुर में मिला युवक का शव, शराब पीने का आदी था मृतक
