संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का फांसी पर लटका मिला शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बारासगवर थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बारा सग़वर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबा खेड़ा निवासी सैयद अली की पुत्री सायमा 16 वर्ष का घर से करीब 300 मीटर दूर एक चिलवल के पेड़ पर शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सायमा तीन भाइयों — साहिल, तहसीम और समीम — तथा एक छोटी बहन सनाया (5 वर्ष) के साथ रहती थी। पिता सैयद अली सहालग में काम करते हैं जबकि मां सोनिया मेरठ में रहती हैं। परिवार घटना से सदमे में है।

थाना इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *