बहन की लगुन चढ़ाने आ रहे भाई की मौत, साथी घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बहन की लगुन चढ़ाने बाइक से साथियों के साथ आ रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गयी, जबकि उसके साथी घायल हो गयेे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल लगुन का कार्यक्रम केंसिल हो गया।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गाँव हुसैनगंज वनिया गाँव निवासी सचिन दिवाकर पुत्र शेर सिंह दिवाकर अपनी बहन नन्दनी की गोद भराई करने के लिए अपने साथी सतीश व राजकुमार को अपाचे बाइक पर बैठालकर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव फरीदपुर निवासी आकाश पुत्र अखलेश के यहाँ आ रहा था। जैसे ही वह गांव वीरपुर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियत्रित होकर फिसलकर सडक़ किनारे खाई में जा गिरी। जिससे नन्दनी के भाई सचिन की मौके पर ही मौत हो गई तथा साथी सतीश व राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से तीनों लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डाक्टर ने सचिन दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आकाश ने बताया की वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। बीती रात्रि उसकी लगुन लेकर नन्दनी का भाई सचिन आ रहा था। आधे लोग लगुन लेकर उसके घर आ गये थे और खाना खा रहे थे, जबकि नंदनी का भाई सचिन अपाचे बाइक से अपने दो साथियों के साथ पीछे आ रहा था। उसी दौरान बाइक फिसलकर खाई में गिर गई। जिससे सचिन की मौत हो गई। उसके बाद लगुन का प्रोग्राम केन्सिल हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *