अयोध्या: राममंदिर में पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में ध्वज रोहण कियाण् इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मेाहन भागवत और सीएम योगी भी मौजूद रहे। अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण पूरा हुआ। पीएम मोदी के बटन दबाते ही झंडा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता हुआ मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हो गया। जैसे-जैसे झंडा ऊपर चढ़ता गया पीएम मोदी टकटकी लगाए उसे देखते रहे। पीएम मोदी इन पलों में भावुक नजर आए। ध्वजारोहण के समय सामने की कतार में साधु-संत बैठे हुए थे। वह भी भावुकता में अपने आंसू पोछते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में देश दुनिया के करीब आठ हजार लोग आमंत्रित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *