टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, 7 फरवरी से होगा आगाज, रोहित शर्मा बने राजदूत

समृद्धि न्यूज। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को रखा है। मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और टीम इंडिया पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम अपने ग्रुप की चार टीमों से भिड़ेगी। अमेरिका और पाकिस्तान के अलावा ये टीम नेदरलैंड्स और नामीबिया से भी लोहा लेगी। अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित हो गया है। 20 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी।
बताते चले कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच 8 वेन्यू में होंगे। जिसमें पांच भारत और तीन श्रीलंका में हैं। अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, कोलंबो के प्रेमदासा, सिंहली स्पोट्र्स क्लब और कैंडी में खेले जाएंगे।Image

टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली 20 टीमों के ग्रुप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। चार ग्रुप में पांच-पांच टीमें लीग मैच खेलेंगी।
पहले ग्रुप में भारत, नामीबिया, नेदरलैंड्स, पाकिस्तान और अमेरिका शामिल है।
वहीं दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, इटली, इंग्लैंड, नेपाल और वेस्टइंडीज शामिल है।
तीसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल है।
चौथे ग्रुप में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूएई शामिल है।

पूर्व कप्तान रोहित बने टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के राजदूत

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित शर्मा भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के राजदूत बनाए गए हैं। जय शाह ने कहा कि 2024 टी20 विश्व कप के विजेता कप्तान और अब तक सभी नौ संस्करणों में खेलने वाले खिलाड़ी से बेहतर इस आयोजन का कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता।

Jay Shah
@JayShah
It’s my honour to announce that @ImRo45 is the tournament ambassador for the upcoming @T20WorldCup in India & Sri Lanka. There can be no better representative for the event than the winning captain of the 2024 T20 World Cup, and a player who has been in all nine editions so far.

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *