युवक की मौत के मामले में मां ने जेठ और देवर के लडक़ों पर लगाये कई आरोप

कम्पिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कंपिल क्षेत्र के रुदायन गांव में जमीनी रंजिश में युवक की मौत के मामले में जेठ और देवर के लडक़ों पर मृतक की मां ने आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी 32 वर्षीय अनुज को मंगलवार शाम उसकी मां कमलेश गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। देवर और जेठ के लडक़ों से उसकी पिटाई की है। जमीन में हिस्सा कमलेश मांगते है। मृतक की मां का कहना है कि मारपीट के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की थी। इसके कुछ देर बाद अनुज के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगडऩे पर कमलेश उसे ई-रिक्शा से कायमगंज के निजी चिकित्सक के पास ले गईं। वहां से उसे बाहर ले जाने को कहा गया। उसके बाद महिला उसे वापस कंपिल लेकर आई। इधर पुलिस को सूचना मिली युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर एसओ कंपिल नितिन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक चौराहे पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी मां भी वहीं थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मारपीट संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली थी। उधर, निजी चिकित्सक का कहना है कि युवक के पेट में चोट के लक्षण दिख रहे थे और इसी कारण उसे बाहर ले जाने की सलाह दी गई थी। फिलहाल पुलिस मौत के वास्तविक कारण और मारपीट के आरोप की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *