उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मौरावां कस्बे के बरखंडी देवी मंदिर मोडपर रायबरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप जिसमें कबाड़ लदा था। वही मौरावां कस्बे के बाजार से सब्जी खरीद कर आ रहे अंकित लोधी पुत्र विजय शंकर उर्फ कल्लू मिस्त्री उम्र लगभग 18 वर्ष की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पिकअप ड्राइवर पिकअप लेकर निकल गया। मौके पर पहुंचकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा घटना की सूचना मौरावां थाना अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह को मिली जो मयपुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना, लेकिन परिजन व ग्रामीणों ने बीच रोड पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। लोगों में आक्रोशित दिखाई दे रहे है कि इस अंधी मोड पर लगातार दुर्घटनाएं होती हैं और लोग काल के गाल में समा जाते हैं। यहां पर ब्रेकर का निर्माण कर दिया जाए जिससे वहां की रफ्तार पर ब्रेक लग सके। 2 दिन पहले परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की हादसे में मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकार पुरवाभी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से आश्वासन दिया कि दुर्घटना कर भागी हुई गाड़ी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और यहां पर ब्रेकर का भी निर्माण कराया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि अंकित कल ही मुंबई से घर आया था और अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
