समृद्धि न्यूज। चीन के हांगकांग में हाईराइज बिल्डिंग्स में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना का रूप इतना भयावह है कि पिछले तीन दशकों यहां ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था। यहां 44 लोग इस घटना का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। अभी 300 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया है।
हांगकांग के ऊंचे रिहायशी परिसर में हुई भयावह आग से शहर वर्षों बाद सबसे बड़े हादसे का गवाह बना। सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है।
#WATCH | China | A huge fire that broke out at a residential apartment complex in Hong Kong yesterday, which has claimed the lives of 44 people with 300 people still missing, continues to burn. According to the Police, the fire may have been spread by unsafe scaffolding and foam… pic.twitter.com/SeCC6O9QVM
— ANI (@ANI) November 27, 2025
लगभग 900 लोगों को टेम्पररी शेल्टर में ले जाया गया क्योंकि फायरफाइटर आग बुझाने में लगे थे, जिसमें 140 से ज़्यादा फायर ट्रक और 60 एम्बुलेंस तैनात किए गए थे। कई लोकल न्यूज़ आउटलेट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गैर इरादतन हत्या का शक है, ये आग की इस की घटना में शामिल हो सकते हैं। बताया गया कि हांगकांग में ये आग एक 32-मंजिला टावर के बाहर एक बांस के मचान पर लगी। इसका रेनोवेशन चल रहा था, इस वजह से यह इतनी तेज फैली और आठ-टावर वाले हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सात बिल्डिंगों में फैल गई, यहां पर कंस्ट्रक्शन की जाली लगी हुई थी और हवा भी काफी तेज था, जिस वजह से आग की लपटें बिल्डिंगों तक पहुंच गईं। आग जैसे-जैसे फैलती गई न्यू टेरिटरीज़ के पूरे उपनगर में घना धुआं सा छा गया।
