हरदोई, समृद्धि न्यूज। ब्लाक शाहाबाद की ग्राम पंचायत आगापुर में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की गई,लेकिन जांच तो दूर की बात शिकायत पर अधिकारियों ने सज्ञान तक नहीं लिया।
ब्लाक शाहाबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर निवासी सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह,मनोज कुमार आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांवों में मार्च 25 में नाली की मरम्मत ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार के द्वारा करायी गई थी जिसमें मात्र 6 बोरी सीमेंट और 10 कुन्टल मौरंग एक हजार ईंट लगाई गई थी। जिसका एक लाख 38 हजार रुपये ग्राम प्रधान ने ब्लाक के बीडीओ और कर्मचारियों की शह से निकाल लिया।ग्रामीणों का बड़ा आरोप यह भी है कि 20 हज़ार लेने के बाद भी आधे अधूरे आवास पड़े हुए हैं।
ग्राम पंचायत निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उनसे 20 हज़ार रुपये मांग की गई।न दे पाने के कारण उसका आवास प्रधान ने कटवा दिया।ग्राम पंचायत के छोटेलाल ने बताया कि बहुत से लाभार्थियों पर पैसा लिया गया उसके बाद में आवास बनवाये गए।
बिना काम किए अपने ही चहतों के खातों में डाले लाखों रुपये_
ग्राम पंचायत निवासी सत्यपाल,राम स्वरूप का कहना है कि ग्राम प्रधान ने अपने भाई रजनीश कुमार,चाचा पंकज कुमार,अजय भारती सहित कई लोगों के खातों में मनरेगा सहित ग्राम निधि से 4 साल में लाखों रुपये डाले जिसकी रिकवरी के लिए किसान नेता सत्यवीर सिंह ने सभी स्क्रीन शाट लगाकर प्रशाशन ने जांच की मांग की है,लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने गौर नहीं किया।
पुराने बने शौचालयों पर निकाल दिए पैसे,
गांव के निवासी सुशील कुमार, मोहित कुमार,नरेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गाँव में पूर्व प्रधान द्वारा बनवाए गए शौचालयो को नया दर्शाकर उन्हीं लोगों के खाते पर पैसा डालकर बंदरबांट कर लिया।
नलों की मरम्मत सहित रिवोर में भी की हेरा फेरी,
ग्राम पंचायत निवासी शिवओम, संतराम,राजेश का कहना है कि उनके यहां नल के रिवोर 6 माह में कराए जाते हैं यहां तक कि मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये निकाल लिए गए।उसके बाबजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहा है इसलिए प्रधान का डंके की चोट पर कहना है कि उनका कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
घोटालों का पर्याय बनी ग्राम पंचायत आगापुर,ग्रामीणों ने शिकायत कर उच्च अधिकारियों से जांच की मांग
