युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के हरौल पुरवा गांव निवासी अंकित कुमार (22) वर्ष के रूप में हुई है। परिवार ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि उसे एक लड़की ने बुलाया था । परिजनों के अनुसार, अंकित को उन्नाव की एक लड़की ने बुलाया था, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। मृतक के मोबाइल फोन में उस लड़की का नंबर मिलने के बाद परिवार ने उस पर शक जताया। परिजनों का कहना है कि अंकित नोएडा से सीधे बांगरमऊ आया था, घर नहीं गया और उसकी अंतिम लोकेशन उसी क्षेत्र में मिली जहां शव बरामद हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि उसे किसी साजिश के तहत बुलाया गया और उसकी हत्या की गई।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और अंतिम संपर्क में आए लोगों की जानकारी शामिल है।
पुलिस ने कहा कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी के विरुद्ध औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *