महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़ में तीन पुलिस कर्मी निलंबित

बलरामपुर: बलरामपुर में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली देहात के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एडीजीए गोरखपुर ज़ोन के आदेश पर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है।
कोतवाली देहात में हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी की तैनाती थी। मार्च माह में होली के दूसरे दिन पुलिस कर्मी होली खेल रहे थे। महिला आरक्षी होली खेलने के बाद चाभी लेने के लिए कोतवाली के अंदर पहुंची, तभी पीछे से शराब के नशे में दीवान अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार व पन्नेलाल जबरन हरा रंग लगाने के लिए दौड़ाने लगा। पीडि़ता शोर मचाते हुए परिसर में खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ गई, लेकिन नीचे उतारकर उसके साथ तीनों ने छेडख़ानी की। जिसकी पीडि़ता ने शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और मामले को दबा दिया गया। जिसके बाद सिपाही उसके साथ छेड़छाड़ करते रहे। जिसके बाद पीडि़ता ने एएसपी से लिखित शिकायत की। मामले में जांच टीम गठित की गई। सीओ सदर ज्योत श्री को जांच सौंपी गई। आठ माह से जांच के नाम पर पीडि़ता के बयान ही दर्ज किया गया। तीनों पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लाइन हाजिर किया गया। जिसके बाद आरोपीगण पीडि़ता के निजी आवास पर पहुंचकर धमकी भी दी। डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *