हरदोई, समृद्धि न्यूज। सवायजपुर-हरपालपुर मार्ग पर शेखपुर मोड़ के पास ट्रक ने एक बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर मे भर्ती कराया गया। जहा चिकत्सको ने युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार को सुबह इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।वही दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
थाना सवायजपुर क्षेत्र मे बरसोहिया गांव निवासी मनमोहन पुत्र रघुवीर उम्र 25 वर्ष गुरुवार की रात परमेश्वर के साथ बाईक से कनकापुर दावत खाने गया हुआ था। वहां से वापस आते समय शेखपुर मोड़ के पास ट्रक ने जोरदार बाईक मे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि दोनों के एक एक पैर 20 मीटर दूर जा गिरे।राहगीरो की सूचना पर घायलों को सवायजपुर सीएचसी मे भर्ती कराया गया। दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। जहा इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की 12 घंटे में मौत
