कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव शिवरई मठ निवासी सुशील श्रीवास्तव उम्र 18 वर्षीय पुत्र विजेन्द्र श्रीवास्तव जो की दिमाग से विछिप्त था। उसके परिजनों ने घर से दूर तालाब के पास अपने मवेशियों की देखरेख करने के लिए वहाँ झोपड़ी बना रखी थी, जिसमें वह लेटता था। सोमवार को सुशील ने गाँव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रामवीर पुत्र बाबूराम के आम के बाग में प्लास्टिक की निबाड़ द्वारा पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उधर से गुजर रहे लोगों ने सुशील के शव फांसी के फंदे पर लटका देख उसके परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुॅचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही हल्का इन्चार्ज जगदीश वर्मा हमराह कांस्टेबिल रोहित, पुष्पेन्द के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के भाई निशान्त की लगभग 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
