कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शादी करने का झांसा देकर नाबालिक से शारीरिक संबंध बनाए एवं बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर गांव आजाद नगर (भटपुरा) का ही फुरकान अली पुत्र निसार अली पिछले करीब 8 माह से शारीरिक शोषण कर रहा है। पीडि़ता की पुत्री द्वारा शादी से पूर्व शारीरिक सम्बंध बनाने का विरोध किया गया, तो फुरकान अली ने कहा कि वह यदि उसकी बात नहीं मानेगी तो उससे शादी नहीं करेगा। पीडि़ता की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण पीडि़ता की पुत्री मजबूरी में फुरकान की बात मानने पर मजबूर हो गई। करीब आठ माह तक पीडि़ता की पुत्री फुरकान की हरकतों को बर्दास्त करती रही। दिनांक 15.10.2025 को पीडि़ता की पुत्री ने पीडि़ता तथा परिवार के अन्य लोगों को शारीरिक शोषण की बात बताई। इस पर पीडि़ता तथा परिवार के अन्य लोगों ने फुरकान के परिजनों से रिश्ते की बात की, तो फुरकान के पिता निसार, चाचा साबिर व जाविर पुत्रगण रज्जाक खां ने एक माह बाद शादी (निकाह) करने का आश्वासन दिया। वायदे के मुताबिक पीडि़ता ने दिनांक 24.11.2025 को फुरकान के पिता व चाचा से शादी (निकाह) करने को कहा, तो फुरकान, उसके पिता निसार, चाचा साबिर, जाबिर ने शादी (निकाह) करने से मना कर दिया। बाद में साबिर, जाबिर तथा निसार पुत्रगण रज्जाक समस्त निवासीगण आजाद नगर (भटपुरा) थाना कमालगंज ने पीडि़ता के घर पर आकर कहा फुरकान अली ने जो भी किया है वह भूवश किया है, उसके बदले में पैसा दे देगें, लेकिन पीडि़ता ने पैसा लेने मना कर दिया तथा शादी करने को कहा। इस पर उक्त लोगों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुये कहा कि तेरी पुत्री से मेरे बेटे फुुरकान की शादी किसी भी कीमत पर नहीं होगी जो करना हो कर लो। वही ग्रामवासियों का कहना है कि पुलिस 2 से 3 दिन पूर्व आरोपी को पकडक़र थाना कमालगंज ले गई थी, लेकिन आरोपी का ना तो अभी तक चालान किया गया है ना ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाये शारीरिक संबंध, बाद में शादी से किया इन्कार
