फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 38वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ विनोद कुमार गौड़ रहे। संचालन आयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हजऱतपुर की छात्राए गौरी, मञ्जु, पिंकी, प्रिया और दुर्गा ने भरतनाट्यम की पुष्पांजलि शैली में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की इस आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे मंच को जीवंत कर दिया और ब्लॉक नवाबगंज के साथ-साथ पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। छात्राओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक सुमित कुमार के योगदान की भी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये प्रस्तुत
