अमरोहा: डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, चार प्रशिक्षु चिकित्सकों की मौत

समृद्धि न्यूज। अमरोहा हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में घुस गयी। इस भीषण सडक़ दुर्घटना में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अमरोहा जिले के रजबपुर थाना अतरासी के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों छात्रों की मौत हो गई। मरने वाले चारों रजबपुर थाना क्षेत्र के श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के (डॉक्टर छात्र) बताए जा रहे हैं। हादसा रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर के पास हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग मेरठ से गाजियाबाद लौट रहे थे। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर सीओ अभिषेक यादव व थानाध्यक्ष कोमल तोमर भी मौके पर पहुंची तथा कार को काट तक चारों के शव बाहर निकाले। वाहनों को क्रेन से हटवाकर एक साइड कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मरने वाले छात्र

  • अर्णव चक्रवर्ती
  • आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16
  • श्रेष्ठ पंचोली
  • शप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा

जानकारी मिलते श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इंटर्नशिप कर रहे हैं। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि करने वाले चारों छात्रों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *