हिंदू बनकर शादाब ने युवती का किया शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर के मोहल्ला छावनी निवासी शादाब ने हिंदू बनकर युक्ति को फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए। शादी की नौबत आने पर उसने युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालकर प्रताडि़त किया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। जिसकी बाद कोतवाली में हंगामा मच गया। जानकारी पाने पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला सहयोजक बजरंग दल रोहन मिश्रा, श्रवण दुबे, अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड मंत्री सिद्धांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत यादव एवं आर्यन वर्मा आदि हिंदूवादी नेता एकत्र हुए। पीडि़ता शाम अपनी बड़ी बहन एवं दोस्त के साथ कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मोहल्ला छावनी निवासी शादाब के पिता फरमूद को पकड़ा कोतवाली ले आई है। फरमूद की पैरवी में उसके परिजन कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गये। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसकी दोस्ती फेसबुक से हुई थी, जिसका नाम रितिक सिंह था, वह मेरे साथ दोस्ती करके रिलेशनशिप में आया, इसके बाद प्यार और शादी का झांसा देकर होटल में मिलने जाता था, मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर बहुत बार शारीरिक शोषण किया। जब मैंने उससे शादी के लिए बोला, तो वह मुझे 26 नवंबर 2025 को अपने घर लेकर आया और बोला कि मैं मुस्लिम हूं, मुझसे शादी करने के लिए मुस्लिम बनना पड़ेगा, इस्लाम कबूल करो, धर्म परिवर्तन करो, गाय का मांस खाओ, तब शादी करेंगे। जब मैं नहीं मानी तो सब ने मिलकर मुझे मारा धमकाया। उसके भाई, जीजा, बहन आदि परिजनों ने मिलकर मेरे घर चले गए। मुझे अपने घर में रखकर वहां मेरी मां को डरा धमका के सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर आए। धमकी देने लगे कि अगर पुलिस के पास गई तो जान से मार देंगे। जिसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *