कमालगंज: हर्ष फायरिंग में युवक के सीने में लगी गोली, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कमालगंज क्षेत्र निवासी विजय यादव के पुत्र के नामकरण समारोह की दावत के दौरान हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।जानकारी के मुताबिक, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम उमराव नगला निवासी विजय यादव के घर पुत्र के नामकरण कार्यक्रम बीती रात चल रहा था। कार्यक्रम में गांव के प्रधान अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर आये हुए थे। उसी दौरान विकास नाम के युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। हर्ष फायरिंग से गोली अंशू यादव 20 वर्ष पुत्र चन्द्रपाल यादव के सीने में लग गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वहीं सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।

अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कमालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमराय नगला में दावत के कार्यक्रम में गोली लगने से युवक की मृत्यु होने के सम्बन्ध में दी गयी बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *