गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करायें:- अनुनय झा

भूमि पर अवैध कब्जा करने वालो पर खिलाफ भूमाफिया एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजें:- डीएम,
शान्ति एवं सुरक्षा के लिए क्षेत्र के दंबग,अपराधी,आराजक तत्वों पर रखें कड़ी नजर एसपी,
हरदोई, समृद्धि न्यूज। सण्डीला तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की मंशानुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता पर समस्त योजनाओं से लाभान्वित करायें और प्रत्येक दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठे और शिकायती पत्रों का त्वरित निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये तथा निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध करायें।
सम्पूर्ण समाधान में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कानूनगों एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों के अनुसार गांवों में सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर किये गये को चिन्हित करें और उच्च अधिकारियों को जानकारी देते समस्त भूमि कब्जा मुक्त कराये और कब्जा करने वालों के खिलाफ भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करें। पेंशन संबंधी शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पेंशनरों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनकी जांच कराये और पात्र लोगों की पेंशन बहाल करायें। राशन वितरण में अनियमिता की शिकायतों पर उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षकों से नियमित कोटे की दुकानों का निरीक्षण करायें और अनियमितता करने वालों कोटेदारों के विरू़द्व कार्यवाही करें। विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब ट्रास्फारमरों को तत्काल बदलवायें और विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के साथ रोटर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करायें। अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करायें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि शान्ति एवं सुरक्षा कायम रखने के लिए क्षेत्र के दंबग, अपराधी, आराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से बीट सिपाहियों तथा चौकीदारों के माध्यम लें और सरकारी एवं गरीगों की भूमि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व विभाग की टीम के साथ सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भावनाथ पाण्डे,डीएफओ,एसडीएम सण्डीला नारायनी भाटिया,तहसीलदार अमित यादव,जिला विकास अधिकारी,पीडी,डीसी मनरेगा,डीडी कृषि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी,बीडीओ,ईओे,सीओ, सीडीपीओ तथा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *