शाहाबाद, समृद्धि न्यूज। हरदोई शनिवार की रात पिहानी शाहाबाद मार्ग पर नगरिया मोड के पास विश्व हिंदू परिषद के सोशल मीडिया प्रमुख शिवम विश्वकर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।शाहाबाद से घर जाते समय ट्रॉली से टकराकर भीषण हादसे का शिकार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार शिवम विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष रात्रि लगभग 10 बजे शाहाबाद से अपने घर लोनी चीनी मिल लौट रहे थे,तभी पिहानी मार्ग पर स्टेशन के आगे नगरिया मोड के पास उनकी बाइक की गन्ने की ट्राली से टकरा गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा युवक को सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिवंगत शिवम के पिता कन्हैया विश्वकर्मा लोनी चीनी मिल में कार्यरत हैं।जो मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।मृत युवक शाहाबाद में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट का कार्य करता था।शनिवार की रात वह बाइक से लोनी जा रहा था। तभी नगरिया मोड के पास सड़क पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉली से बाईक टकरा गई।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।अचानक हुई इस घटना से परिवार,मित्रों और संगठन के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
