समृद्धि न्यूज। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हुई है। इस मामले में अरपोरा नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोवा के अरपोरा गांव के एक नाइट क्लब में सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।
#WATCH | Fire at a restaurant in North Goa’s Arpora, claiming 25 lives | Goa CM Pramod Sawant says, "At present, four people have been arrested… We have already sealed the other club of Romeo Lane. The government does not promote any illegal nightclub…"
Goa DGP Alok Kumar… pic.twitter.com/4FGA5AEdiy
— ANI (@ANI) December 7, 2025
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए थे, जिससे आग लगी, और क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, अभी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमने रोमियो लेन के दूसरे क्लब को पहले ही सील कर दिया है। सरकार किसी भी गैर कानूनी नाइट क्लब को बढ़ावा नहीं देती।
#WATCH | अरपोरा: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने अरपोरा में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत पर कहा, "गोवा मेडिकल कॉलेज में 25 शव लाए गए, जिनमें से 7 का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। 12 की पहचान हो गई है, 5 लोगों का इलाज चल रहा है और उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज दिया जा रहा… pic.twitter.com/x9v5iUO9fx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2025
शुरुआती जांच में नाइट क्लब में कई खामियों की बात सामने आ रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि नाइट क्लब में आग से बचाव के नियमों का उल्लंघन किया गया और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। गोवा पुलिस के प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि सिलेंडर में धमाके की वजह से आग लगी।
#WATCH | Fire at a restaurant in North Goa’s Arpora, claiming 25 lives | Goa Health Minister Vishwajeet Rane reaches GMC Medical College to inquire about the health condition of the victims.
He says, "As of now, 25 bodies have been brought to Goa Medical College. Seven… pic.twitter.com/jXyAQ2vbUI
— ANI (@ANI) December 7, 2025
