भांजी के जन्मदिन में शामिल होने आ रहे मामा की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह अपनी भांजी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। यह घटना शनिवार देर रात कमालगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे के पास हुई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय अमन गिहार के रूप में हुई है। जो जलालाबाद के मंगूलाल का बेटा था। अमन बाइक से कमालगंज थाना क्षेत्र के महरुपुररावी गांव जा रहा था। जहां उसकी बहन रिंकी रहती है और उसकी बेटी का जन्मदिन था। हुल्लापुर चौराहे के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने.सामने टक्कर हो गई। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में गहरा दुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *