कन्नौज: 50 लोगों का कराया धर्मांतरण, पादरी सहित तीन गिरफ्तार

कन्नौज, समृद्धि न्यूज। जनपद कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र औसेरे मौजा करसाह में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप है। रविवार दोपहर करसाह गांव में एक बिना अनुमति के बने चर्च के कमरे में अनुसूचित जाति के लोगों को ईसाई धर्म में बदलने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि उन्हें हर महीने वेतन, घर, कपड़े और राशन का लालच दिया जा रहा था। गांव के उमाशंकर, विध्या सागर और पन्ना लाल कथित तौर पर इस गतिविधि में शामिल थे। बताते चले कि ठठिया थाना के करसाह गांव में बजरंग दल के पदाधिकारियों के हंगामे के बाद मतांतरण के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने अवैध चर्च में छापा मारकर पादरी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मौके पर बाइबल, संगीत यंत्र और अंगूर का रस मिला है। इस अवैध चर्च को खेत में बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करसाह व आसपास के गांवों के 50 ग्रामीणों का धर्मातंरण कराया जा चुका है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू बाबा, पदाधिकारी अनीकेत, आलोक, अभय सिंह और शिवा गुप्ता अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। किसान पन्नालाल पादरी बनकर संगीत यंत्रों को बजाकर 50 महिला और पुरुषों को प्रार्थना करा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पन्नालाल ने वर्ष 2022 में चोरी छिपे अपने खेत में चर्च का निर्माण कराया। इसके बाद बीमारियों से ठीक कराने का झांसा देकर अनुसूचित जाति के लोगों का मतांतरण कराता है। हमांगे की सूचना पर मिलने पर ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये तलाशी की। पुलिस ने मौके से पन्नालाल व उसके साथी उमाशंकर व विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस को मौके पर 20 बाइबल ईसाइयों की धार्मिक पुस्तकख् ईसाई धर्म से जुड़े लाकेट, संगीत यंत्र व स्लोगन लिखे मिले। वहीं एएसपी अजय कुमार ने थाने पहुंच कर गिरफ्तार किए गए तीनों से पूछताछ की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अन्नू बाबा ने लोगों को गुमराह कर मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए पन्नालाल, उमाशंकर और विद्या सागर के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *