मध्य प्रदेश: मुस्लिम युवती के प्यार में बदल लिया था धर्म, फिर वापस बना शुभम गोस्वामी

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हिंदू युवक लव जिहाद का शिकार हुआ और मुसलमान बनने पर मुस्लिम परिवार द्वारा उसके ऊपर कई जुल्म किए गए। सोमवार को युवक ने विधिवत हिंदू धर्म में वापसी की और अपनी आपबीती सुनाई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक गुफा मंदिर में सोमवार को एक युवक की वैदिक विधि-विधान के साथ पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। युवक ने मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन में पहुंचकर अपनी आपबीती साझा की थी। जिसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के जरिए यह अनुष्ठान आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों और धार्मिक विद्वानों ने पारंपरिक संस्कार संपन्न कराए। अब युवक अमन खान दोबारा से शुभम गोस्वामी बन गया है। हिंदू युवक शुभम गोस्वामी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। एक मुस्लिम लडक़ी से लव मैरिज करने के लिए वह हिंदू से मुसलमान बन गया था और उसका नाम शुभम गोस्वामी की जगह अमन खान हो गया था, लेकिन बदले में युवक को धोखा मिला और इस्लाम कबूल करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। हद तो तब हो गई, जब उसे गोमांस खिलाया गया। आरोप है कि मुस्लिम लडक़ी के घरवालों ने अमन खान बने शुभम को जमात में भी भेजा और काफी दबाव बनाया। इन सभी बातों से तंग आकर अमन खान अब फिर से शुभम गोस्वामी बन गया और उसने आज घर वापसी की। एमपी सरकार के मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में युवक ने फिर से हिंदू धर्म अपनाया। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस से विस्तृत जांच कराई गई। जांच के दौरान युवक के आरोपों से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। किसी भी व्यक्ति को दबाव या भय दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कानून के विरुद्ध है और सरकार इस प्रकार के मामलों में पीडि़तों को पूर्ण सहायता प्रदान करेगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला संवेदनशील है और सभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार हर पहलू की जांच की जाएगी।बताते चले कि घर वापसी के लिए बाकायदा शुद्धि प्रायश्चित की परंपरागत विधि अपनाई गई। अनुष्ठान कई चरणों में पूरा हुआ। सबसे पहले शुभम का मुंडन कराया गया। इसके बाद स्नान संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि में आहुतियां दिलाई गईं। पुजारियों ने शुद्धि एवं प्रायश्चित विधि संपन्न की और यज्ञोपवीत संस्कार के साथ पंच द्रव्य के जरिए पुनर्नामकरण संस्कार हुआ। अंत में अग्नि के समक्ष मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया, जहां युवक ने धर्म में लौटने की प्रतिज्ञा दोहराई और अमन खान फिर से शुभम गोस्वामी बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *