सांसद के भाई पर मकान पर कब्जा देने के बदले रंगदारी मांगने का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता ने सांसद के भाई पर कब्जा पर कब्जा देने के बदले रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। अधिवक्ता का आरोप है कि उपरोक्त मामले में सांसद के हस्तक्षेप के चलते पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिससे वह काफी परेशान है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीडि़त अजय कुमार शुक्ला एडवोकेट पुत्र श्रीचन्द शुक्ला ने कहा कि वह मोहल्ला खडिय़ाई जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है। पीडि़त ने एक मकान स्थित मोहल्ला यामीन खां भाउटोला थाना मऊदरवाजा में राधाकृष्ण पुत्र रामरतन ने क्रय किया था। मकान बेचने के उपरान्त राधाकृष्ण अपने रहने के लिए तत्काल कोई व्यवस्था नहीं कर सके थे। इस कारण उक्त पीडि़त के मकान में ही वह बतौर किरायेदार रहने लगे। दिनांक 28.११.२०२५ को राधाकृष्ण एवं उनकी पुत्री ने पीडि़त को पीडि़त के मकान का कब्जा पीडि़त को सौंपकर मकान खाली कर दिया एवं एक स्टाम्प पर लिखकर भी दिया। दिनांक ०८.१२.२०२५ को लगभग 07:30 बजे शाम पीडि़त व पीडि़त का भाई अमित शुक्ला एडवोकेट अपने उपरोक्त मकान पर पहुँचे तभी भाउटोला के निकट स्थित मोहल्ला चोबदारान निवासी राकेश राजपूत सांसद के भाई अपने साथ लगभग 10-15 लोगों को लेकर पीडि़त के मकान पर आये और धमकी दी कि अगर 7 लाख रूपया नहीं दोगे तो मकान का उपयोग नहीं कर पाओगें। यह लोग गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास करने लगे। पीडि़त ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर रात में ही पुलिस आ गयी परन्तु राकेश राजपूत द्वारा सांसद के भाई होने का रौव दिखाकर पुलिस को रोक लिया व थाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने दी। उपरोक्त राकेश अपने साथियों के साथ जबरदस्ती पीडि़त से रंगदारी मांग रहे हंै। पीडि़त का लगभग 50 हजार रूपये का सामान बेड, पंखा, स्टेब्लाइजर, इनवर्टर, फर्नीचर आदि अन्दर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *