पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

हरदोई, समृद्धि न्यूज। स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मेें सुरसा,साण्डी के सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर कारण बताओं नोटिस व एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी द्वारा कम फीडिंग के कारण कम प्रगति पर उन्होंने प्रगति बढाने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी केन्द्र शाहाबाद,भरखनी टोडरपुर, बावन बन्द रहने पर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि कोटेदार से पता करके आंगनवाड़ी केन्द्र के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर उन्हें अवगत करायें। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों के अधूरे निर्माण कार्य में नाराजगी जाहिर की। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरा हो गया और कुछ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने ने बताया कि साण्ड़ी आंगनवाड़ी केन्द्र में शौचालय की सुविधा न होने पर जिला विकास अधिकारी को शौचालय को ठीक करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र पर जो बच्चें कुपोषित पाये जाते है उनकों एनआरसी में भेजा जाता है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार,बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *