सीएचसी में कराया गया भर्ती, जहां से लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी निवासी ललित कुमार गंगवार उम्र 50 वर्षीय पुत्र फेरू सिहं गंगवार ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला कीटनाशक पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में लेकर आये। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अमरेश कुमार ने उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान वीएलओ ललित कुमार गंगवार ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय ममापुर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन पर बूथ संख्या 162 पर बीएलओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। एसआईआर के कार्य को लेकर लगातार उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। वीएलओ ललित कुमार के अनुसार मंगलवार शाम उन्हें तहसील सभागार में एसआईआर मीटिंग के लिए बुलाया गया। जहाँ उन्हें तहसीलदार विक्रम सिंह, सुपरवाइजर आशीष कुमार तथा असलम ने उनके साथ अभद्रता की और काम को लेकर अपमानित किया। उनका कहना है कि बुधवार सुबह भी उन्हें दोबारा तहसील बुलाकर कार्य के नाम पर दबाव डाला गया, जबकि उनका एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूरा था।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रताडऩा और मानसिक दबाव से क्षुब्ध होकर ही उन्होंने मजबूरीवश कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र्र में उनका उपचार जारी है। परिजनों ने इस पूरे प्रकरण की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए बताया कि ललित कुमार की कीटनाशक पदार्थ के सेवन की सूचना पर पत्नी राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिता की हालत सुनकर पुत्र प्रबल प्रताप का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललित कुमार गंगवार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार विक्रम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अभी कम्पिल क्षेत्र में हैं। किसी भी बीएलओ के जहर खाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी एकत्रित की जा रही है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है और जाँच की जा रही। किसी भी वीएलओ पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। सभी वीएलओ द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है। हमने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी शोभित शाक्य से बात की, तो उन्होंने बताया कि वीएलओ के मुॅह से शराब की बदबू आ रही है। हालत स्थिर है। बेहतर उपचार किया जा रहा है।
एसआईआर कार्य के दबाव के चलते बीएलओ ने खाया कीटनाशक
