समृद्धि न्यूज। कोलकाता में लियोनल मेसी के कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था के कारण दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्यादा पैसे देकर भी मेसी को न देख पाने से फैंस ने बोतलें फेंकी और कुर्सियां तोड़ीं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata's Salt Lake Stadium
Star footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.
More details awaited. pic.twitter.com/mcxi6YROyr
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans resort to vandalism at the Salt Lake Stadium in Kolkata, alleging poor management of the event.
Star footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.
A fan of star footballer Lionel Messi said, "Absolutely terrible… pic.twitter.com/TOf2KYeFt9
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A fan of star footballer Lionel Messi says, "Absolutely terrible event. He came for just 10 minutes. All the leaders and ministers surrounded him. We couldn't see anything. He didn't take a single kick or a single penalty. They said they would bring… https://t.co/Ce4kNu8dBH pic.twitter.com/Rpko4UwlLW
— ANI (@ANI) December 13, 2025
पुलिस को आंसू गैस छोडऩी पड़ी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर माफी मांगते हुए एक जांच कमेटी गठित करने की घोषणा की है। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने जमकर तोडफ़ोड़ मचा दी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस की नाराजगी इस कदर हावी थी, उन्होंने पूरे स्टेडियम को तहस-नहस कर दिया। इस बीच कोलकाला पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लियोनल मेसी ने कोलकाता के लेक सिटी में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। बाद में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और गु्रप के मालिक संजीव गोयनका से मिले। फिर वह कोलकाता के ही सॉल्ट लेक स्टेडियम में गए। जहां पहले से ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। वहां भारी भीड़ थी और फिर मेसी ने ग्राउंड में हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बाद में कई लोग उनके पास जाने लगे। इसके बाद वह जल्दी ही ग्राउंड से निकल गए। बस इतना होते ही स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस बुरी तरह से गुस्सा हो गए। कई फैंस ग्राउंड के बीच में पहुंच गए और अजीब तरह की अफरा-तफरी ग्राउंड में मच गई। बाद में फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियों को उखाड़ उखाडक़र फेंका और पानी की बोतलें को ग्राउंड में फेंका। इसके कई वीडियो भी सामने भी आए हैं। फैंस बुरी तरह से गुस्से में नजर आ रहे थे कि मेसी ग्राउंड से जल्दी क्यों चले गए।
