अवैध खनन को लेकर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत खनन विभाग ने दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर, और एक डंपर को सीज कर दिया गया। इसी के साथ, अवैध खनन परिवहन में लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने तीन मौरंग लदे डंपर और एक गिट्टी लदा डंपर का चालान किया।

खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के औरास और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया। यह कार्रवाई उन क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई, जहां इन दिनों खनिज संसाधनों की अवैध निकासी तेजी से बढ़ रही थी।

खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसे ही अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि कानून के उल्लंघन को रोका जा सके और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खनन विभाग की इस मुहिम को स्थानीय जनता का भी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और स्थानीय विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *