उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट थाना क्षेत्र के बलभद्र खेड़ा गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गंगाघाट थाना क्षेत्र के बलभद्र खेड़ा निवासी आनंद निषाद पुत्र राम औतार निषाद जो बीती रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आनंद का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह परेशान था। काफी देर तक आनंद के दिखाई न देने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जहां वह फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि पारिवारिक बातों को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद हो जाता था। उसने यह भी बताया कि आनंद संवेदनशील स्वभाव का था और छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से ले लेता था। परिजनों ने जानकारी दी कि आनंद की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा है।
