बदमाशों ने कैश पिकअप कर्मी के गोली मारकर सात लाख लूटे

दिनदहाड़े हुई लूट से दहशत का माहौल, पुलिस खुलासे में जुटी
एसपीने घटनास्थल का किया निरीक्षण, लोहिया में घायल से की पूछताछ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नकदी लेकर जा रहे कैश पिकअप कर्मी को बदमाशों नें गोली मारकर लाखों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल लोहिया अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के सकवाई निवासी राजेश कुमार पुत्र कप्तान लाल ने बताया की वह कैश पिकअप का कार्य करता था। वह गुंजन बिहार कॉलोनी स्थित आलोक यादव की ऑन लाइन एजेंसी से नकदी लेकर बाइक से सेन्ट्रल बैंक फर्रुखाबाद जमा करने जा रहा था। उसी दौरान गुंजन बिहार की गली में ही दो बाइक सबार बदमाशों नें राजेश का नकदी से भरा लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने अचानक राजेश के कमर में गोली मार दी और नकदी से भरा झोला लेकर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर वबाल खड़े कर दिये। मौके पर पंहुची डायल 112 ने घायल कों लोहिया अस्पताल पहुंचाया। घायल राजेश ने बताया की लगभग 7 लाख कैश उसके झोले में था। आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर एक कारतूस का खोखा मिला है। इसके साथ ही बदमाश का मोबाइल भी मौके पर छूट गया। पुलिस मोबाइल को आधार बनाकर घटना का खुलासा करने में जुट गयी है। एएसपी अरुण कुमार ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी की। वहीं देर शाम पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये। वहीं एसके बाद वह लोहिया अस्पताल भी गयीं और घायल कर्मचारी के हालचाल लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *