प्रधान के भाई की सडक़ हादसे में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधान के भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान खुशनूर मंसूरी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार १४ नवंबर को शाम ४ बजे खुशनूर मंसूरी उर्फ श्याम (२४) मोहम्मदाबाद से अपने घर दौलतपुर चिर्रा लौट रहे थे, तभी ताजपुर रोड पर डूंगरपुर तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और खुशनूर को निजी वाहन से फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान खुशनूर मंसूरी की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई और ग्राम प्रधान सन्नी मंसूरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनिल सिकरवार ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। खुशनूर मंसूरी उर्फ श्याम स्वर्गीय नूर मोहम्मद के पुत्र थे। वह भैंस खरीदने बेचने का काम करते थे और घटना के दिन भैंस देखने हैदरपुर गए थे। उनके परिवार में पत्नी परवीन और एक ढाई वर्षीय पुत्र असद है। खुशनूर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई सन्नी ग्राम प्रधान हैं और छोटा भाई अरवाज है। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक 20 वर्षीय बहन करीमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *