फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संकिसा में धम्म यात्रा के दौरान मंदिर के पास रखी खंडित मूर्तियों को फेंकने के मामले में दो दरोगा व एक दीवान तथा सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इसी मामले में विषासी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मूर्ति फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दर्ज कराये गये मुकदमे में दर्शाया गया कि रविवार को अन्य धर्म के अनुयाइयों ने बिसारी देवी मंदिर के टीले के ऊपर नीम के पेड़ के नीचे हिंदू देवी-देवताओं की विसर्जित मूर्तियां रखी थीं। उन्हें यात्रा में शामिल लोगों ने उठाकर फेंक दिया था। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बौद्ध भंते अन्य को उकसाते दिख रहे हैं। मूर्तियों को फेंकने के दौरान कई युवा वीडियो बनाते और तालियां बजाते दिख रहे हैं। पुलिस भी मौके पर तैनात थी। घटना के बाद ही मूर्तियां फेंकने वालों नीचे उतारा गया था। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि टीले पर तैनात दो दरोगा व चार सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
निलंबित पुलिसकर्मी
उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह
उपनिरीक्षक धनीराम
दीवान प्रेमप्रकाश
सिपाही अमित कुमार
सिपाही सतेंद्र सिंह
महिला आरक्षी लवली उपाध्याय
