हलिया (मिर्ज़ापुर):वन क्षेत्र में पड़ने वाले हलिया मतवार मार्ग व औरा परसिया सम्पर्क मार्ग पर वन विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से कार्य को शुरू करा दिया है वन मार्ग होने के कारण अन्य विभाग से कार्य नहीं हो पा रहा था जिससे वन सम्पर्क मार्ग पर चलने वाले ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का समाना करना पड रहा था जिसका ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियो से शिकायत किया जिसका वन्यजीव प्रतिपालक भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए वन मार्ग पर कार्य को शुरू करा दिया है सम्पर्क मार्ग पर जेसीबी मशीन से मार्ग पर मिट्टी डालकर समतली करण का कार्य कराया जा रहा है मार्ग पर मिट्टी डालकर समतली करण कार्य हो जाने से सम्पर्क मार्ग पर चलने में ग्रामीणों को सुविधायें मिलेगी वन मार्ग होने से औरा परसिया मार्ग हलिया मतवार मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र होने से मार्ग पर कार्य नहीं हो पा रहा था राजयसभा सांसद अरुण सिंह ने वनमार्ग के मरम्मत कार्य के लिए राजयसभा सदन में बात उठाई थीं इस संबंध में वन्यजीव प्रतिपालक भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने बताया की क्षेत्र में पड़ने वाले वन मार्ग पर जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर समतली करण का कार्य कराया जा रहा है जिससे मार्ग पर चलने वाले ग्रामीणों को सुविधा मिल सके
