उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों सगे भाई दाएं- बांएं जा गिरे। जबकि बड़ा भाई ट्रक में ही फंसकर दूर तक घिसटते हुआ चला गया। ट्रक चालक ट्रक रोक कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम एंबुलेंस से दोनों घायल भाइयों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सक ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार जनपद रायबरेली के थाना महराज गंज अंतर्गत ग्राम पूरे चैप निवासी सर्वेश 40 वर्ष पुत्र रामसिंह ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की छोटी टंकियों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने का काम करता है। वह अपने छोटे भाई प्रदीप सिंह 35 वर्ष के साथ रायबरेली से हरदोई बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में देर शाम बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित गंगा एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के निकट पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप बांई तरफ जा गिरा। जबकि सर्वेश के दाईं तरफ गिरते ही वह ट्रक में फंस गया और लगभग सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम एम्बुलेंस से घायल दोनों भाइयों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां डॉक्टर ने बड़े भाई सर्वेश सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई प्रदीप सिंह की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गम्भीर
