ट्रक ने मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से महिला की मौत

 शव को उठाने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक
घटना के बाद कई किलोमीटर लगा लंबा जाम
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज में ट्रक से कुचलकर महिला पूजा सक्सेना की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के द्वारा जाम लगाने एवं शव का पोस्टमार्टम न कराने एवं शव को उठाने को लेकर पुलिस के साथ काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में थाना अध्यक्ष व सीओ के द्वारा समझाने पर परिजन शव को हटाने पर राजी हुए।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के अमरोली निवासी सुरजीत सक्सेना 44 वर्षीय पत्नी पूजा को लेकर सायं खुदागंज बाजार में खरीदारी करने गए थे। पूजा सडक़ पार कर परचून की दुकान से सोयाबीन खरीदने गयी थी। सोयाबीन खरीदने के बाद जब वह रोड क्रास कर रही थी, तभी कमालगंज की ओर से तेजी से आए ट्रक चालक ने पूजा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पूजा सडक़ पर गिर गई। जिससे ट्रक का पहिया पूजा के शरीर से निकल जाने के कारण उसने तुरंत ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना होते ही भयभीत चालक ट्रक को छोडक़र भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खुदागंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौके पर जानकारी होने पर थाना अध्यक्ष कमालगंज भी पहुंचे एवं ट्रक को कब्जे में लेकर खुदागंज चौकी पर खड़ा करवाया। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *