कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सुबह लगभग 6 बजे दिल्ली से फर्रुखाबाद के कंपिल कस्बे जा रही एक कौशांबी डिपो की बस गांव अकबरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ किनारे पलट गई। चालक मुकेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से कंम्पिल जा रहा था। सुबह लगभग 6 बजे के करीब सिवारा मार्ग पर गांव अकबरपुर के पास अचानक सडक़ पर नीलगाय आ गयी। जिसे बचाने के चक्कर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक ने बताया कि बस में केवल एक सवारी बैठी हुई थी, जो मामूली चोटिल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। दुर्घटना की सूचना पर तमाम राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस ने भी सूचना पर पहुंचकर जांच की। दुर्घटना में घायल हुए यात्री सरोज निवासी सीतापुर का उपचार किया गया।
