कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी की मौत के मामले में पति ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त सुरजीत कुमार पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम अमरौली थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज का रहने वाला है। दिनांक 17.12.2025 को समय लगभग 4.00 बजे पीडि़त अपनी पत्नी पूजा देवी उम्र 38 वर्ष के साथ खुदागंज बाजार करने आया था। हम दोनों ंपति पत्नी सडक़ किनारे घर जाने के लिए सवारी का इन्तजार कर रहे थे, तभी कमालगंज की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या- बीआर४५जीए४५५६ के ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रामनाथ चौरसिया की दुकान के पास मेरी पत्नी के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मेरी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रक मौके पर ही पकड लिया गया और चालक ट्रक को छोडक़र भाग गया। यह घटना मेरे सामने ही हुई। घटना के समय हमारे गाँव के ही अखिलेश कुमार पुत्र तुलाराम जो कि मेरे पीछे ही दुकान पर सौदा ले रहे थे, जिन्होंने घटना होते हुए देखी।
महिला की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
