उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूहों की 5 लाख 39 हजार महिलाओं को प्रदान की गई 350 करोड़ की धनराशि।


लखनऊ।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में वित्तीय समावेशन गतिबिधियो को प्रोत्साहित करने की दिशा में सोमवार को प्रदेश के 53 जनपदों के 49084 स्वयं सहायता समूहों के 5.39 लाख सदस्यों को 350 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से उनसे संबंधित समूह के खाते में उप मुख्यमंत्री द्वारा निर्गत किया गया। इस धनराशि में से 19992 स्वयं सहायता समूह के 2.19 लाख परिवारों को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 30 करोड़ रूपये तथा 29092 स्वयं सहायता समूह के 3.20 लाख परिवारों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 320 करोड़ रुपये निर्गत किये गए।उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य द्वारा सभी दीदियों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की गयी एवं उनको आजीविका गतिबिधियो में स्किल क्षमता बढ़ाते हुए अपनी स्वय की पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती सी० इन्दुमती द्वारा सभी समूह सदस्यों को बधाई दी गयी और बताया गया कि सितम्बर 2023 तक प्रदेश में 1.18 करोड़ परिवारों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आच्छादित करने के मिशन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।बताया कि पं०दीन दयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के लक्ष्यों के दृष्टिगत राष्ट्रवाद, सुशासन और समग्र विकास से अन्त्योदय के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में मा० प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश की दीदियां स्वरोजगार,उद्यमशीलता एवं कौशल विकास द्वारा आत्म निर्भर बन रही है।अधिक से अधिक परिवारों को मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आच्छादित करते हुए उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास करते हुये सशक्तीकरण व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *