समृद्धि न्यूज। असम में जमुनामुख के सानरोजा इलाके में सैरांग से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से एक हाथियों का झुंड टकरा गया। जिससे 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुई। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। फिलहाल इस हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर आगे की यात्रा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया चल रही है।
