अहरौरा: इमलियाचट्टी अदलहाट रोड पर शनिवार को बाइक सवार ने ऑटो में बैठे युवक को टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वह ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर हुआ
जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव के पास बाइक सवार ने ऑटो में बैठे युवक को टक्कर मार दिया जिसमें संजय यादव पुत्र नखड़ू यादव उम्र 36 वर्ष निवासी पट्टी हटा थाना अहरौरा गंभीर घायल हो गया ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के एमटी शैलेंद्र यादव पायलट उमेश मौके पर पहुंच घायल को एंबुलेंस में शिप्ट कर अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर चोट होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया बताया जाता है कि घायल राजगीर मिस्त्री का काम करता था जो सुबह घर से अदलहाट जा रहा था काम करने के लिए।
बाइक सवार ऑटो में बैठे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
