विद्यालय का ताला तोडक़र हजारों का सामान चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने बीती रात विद्यालय का ताला तोडक़र मिड-डे-मील का सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के प्रा0वि0 हुसैनपुर बांगर की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि में थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि सोमवार सुबह वह विद्यालय पहुंचीं, तो देखा कि कमरे का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों द्वारा मिड-डे-मील का सामान चोरी कर लिया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर विद्यालय से एक म्यूजिक सिस्टम, हारमोनियम, बच्चों की 20 थालियां, 20 कटोरी, 20 गिलास, सूक्ष्मदर्शी, चटाइयां 10, अग्निशमन यंत्र 02, गणित किट, विज्ञान किट, एक लोहे का तसला बड़ा, खेल का सामान, रसोई के बर्तन, भट्टी, गैस सिलेंडर आदि सामान चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *