अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक अमित की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमेदान खेड़ा निवासी अमित 35 वर्ष पुत्र राम अवतार जो सुबह लगभग 8 बजे किसी काम से घर से निकला था। कुमेदान खेड़ा गांव के पास सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल अमित को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे, बेटा हर्ष और बेटी कामिनी हैं। परिजनों के अनुसार, अमित मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दही थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारण और इसमें शामिल वाहन की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *