कर्नाटक में भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद स्लीपर बस में लगी आग, 12 से अधिक लोगों की जलकर मौत

समृद्धि न्यूज। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही एक स्लीपर बस में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक लॉरी से टक्कर के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में 1२ से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना हिरियूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास हुई। नौ यात्री बिना किसी चोट के बच गए। चित्रदुर्ग जिले के नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सडक़ के बीचों बीच आग लग गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस धंू-धंूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु और बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बाकी कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढऩे की संभावना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।

 

हीरियूर ग्रामीण थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस में 15 महिलाएं और 14 पुरुष यात्रा कर रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की बात सामने आई है।

ट्रक से हुई भीषण टक्कर के चलते बस में तुरंत ही आग लग गई थी और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसकी वजह से पुलिस को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में स्लीपर कोच में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *