एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद के बीच बिहार में हंगामा हो गया. राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस की लाठी प्रदर्शनकारियों से लेकर अफसर तक पर बरस पड़ीं. ऐसा नजारा पटना में देखने को मिला. यहां पटना सदर के एसडीएम श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर को उनके ही सिपाही ने लाठी भांज दी. यह नजारा कवरेज कर रहे पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गया. हालांकि सिपाही की इस गलती को दूसरे सिपाहियों ने देख लिया और उसे और लाठी मारने से रोका गया.बुधवार को भारत बंद के दौरान राजधानी के डाक बंगला चौराहे पर बंद समर्थकों का हुजूम पहुंचा हुआ था. जहां पर कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित थे. इस दौरान बंद समर्थकों को अराजक स्थिति पैदा नहीं करने की बार बार चेतावनी भी दी जा रही थी. बंद समर्थकों की तरफ से प्रशासनिक चेतावनी को अनुसना किया जा रहा था. इसी दौरान लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस बीच वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया.
सिपाही ने मार दी एसडीएम को लाठी
पुलिस द्वारा जब लाठीचार्ज किया गया तब बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे से एसपी वर्मा रोड की ओर भागने लगे. वहां पटना सदर के एसडीएम डीजे ठेला के पास खड़े थे. इस डीजे ठेला को बंद समर्थक ही लेकर आये थे और नारेबाजी कर रहे थे. पटना सदर एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर भी उसी ठेले के पास खडे थे. वह वीडियो में सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. इसी दौरान पीछे से आये एक सिपाही ने एसडीएम को लाठी मार दी. जब तक एसडीएम कुछ समझते तब तक सिपाही एसडीएम को लाठी लगा चुका था. हालांकि इसके बाद तुरंत उस सिपाही के दूसरे साथी उसे किनारे लेकर गये और समझाने लगे.
सासाराम में भी बंद का असर
भारत बंद को लेकर रोहतास के सासाराम में बहुजन समाज पार्टी तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया एवं पोस्ट ऑफिस चौराहा को पूरी तरह से जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक पोस्ट ऑफिस चौराहा पूरी तरह से जाम है। जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। सड़क को बांस, बल्ला तथा रस्सी से घेर दिया गया है एवं परिवहन को रोक दिया गया है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरक्षण के नाम पर कभी संसद तो कभी सुप्रीम कोर्ट तरह-तरह के फरमान जारी कर रही है। ऐसे में बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान पर खतरा नजर आ रहा है। समय-समय पर आरक्षण पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके खिलाफ यह लोग सड़क पर उतरे हैं। वह लोग मांग करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में लिया गया निर्णय के खिलाफ संसद में सरकार अध्यादेश ले तथा बहुजन समाज के हित में फैसला सुरक्षित करें।
#WATCH | Bihar: Police lathi-charge people in Patna as they stage protest in support of a day-long Bharat Bandh against the Supreme Court's recent judgment on reservations. pic.twitter.com/5jEMQiagJJ
— ANI (@ANI) August 21, 2024
जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा
पटना में प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। पुलिस प्रशासन हाय-हाय गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इनका कहना है कि हम अपना अधिकार मांगते हैं। उनका कहना है कि डाकला चौराहा पर हम लोग खड़े हैं और हमें लोकतंत्र तरीके से अपना विरोध जाता रहे हैं। पुलिस प्रशासन हमेशा करने से रोक रही है। बंद समर्थक लगातार बैरियर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बंद समर्थकों को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस बल सहित कई अधिकारी भी तैनात हैं। डाक बंगला चौराहा से आने जाने वाले रास्ते बंद हैं। बीएसपी के समर्थक सुप्रीम कोर्ट होश में आओ का नारा लगा रहे हैं।
#WATCH अजमेर, राजस्थान: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद की घोषणा की है। pic.twitter.com/2BpJLJkZe3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
जब तक मैं हूं तब तक आरक्षण में बदलाव नहीं होगा- चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ‘SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद के फैसले का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अनूसूचित जाति एवं जनजाति के पक्ष में नैतिक रूप से समर्थन करती है. समाज के शोषितों और वंचितों के हक की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है. पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी सड़क से लेकर सदन तक सदैव अनूसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहें है.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार भी शोषितों और वंचितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. विगत दिनों प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट में यह फैसला किया गया था की जैसे बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी ने आरक्षण के प्रावधान रखे थे ठीक वैसे ही रहेगा. आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी. इस फैसले का मैं और मेरी पार्टी स्वागत करती है. मैं आश्वस्त करता हूं की जब तक मैं हूं तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है. श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सिद्धांतों पर चलने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दलितों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेगी.’
#WATCH उत्तर प्रदेश: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' आज एक दिन का भारत बंद कर रही है। वीडियो आगरा से है। pic.twitter.com/2fJbLpZqCD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
नीतीश के निर्देश पर पुलिस दलितों पर बरसाती है लाठियां- तेजस्वी यादव
आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश जी के निर्देश पर पुलिस दलितों-वंचितों पर लाठियां बरसाती है, लेकिन अपराधियों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट देती है. नीतीश कुमार की पुलिस को किसी अपराधी पर लाठी चलाते देखा?’
नीतीश जी के निर्देश पर पुलिस दलितों/वंचितों पर लाठियाँ बरसाती है लेकिन अपराधियों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट देती है। नीतीश कुमार की पुलिस को किसी अपराधी पर कभी लाठी चलाते देखा? pic.twitter.com/KN40CY73Ox
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 21, 2024
