फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता को लेकर पूरे देश में गुस्सा पनप रहा है। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी की मांग की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कोलकाता में हुई घटना को लेकर एसडीएम सदर रजनीकांत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनर डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर अभी तक दोषियों को सजा नहीं दी गई है। साथ ही संगठन ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को फांसी दी जाए और पीडि़त परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा भी दिया जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला महामंत्री टिंकल यादव, जिला प्रवक्ता भगवान दास शुक्ला, जिला सचिव गोपाल सक्सेना, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
मानवाधिकार संगठन ने कोलकाता घटना के आरोपियों को फांसी देने की उठायी मांग
