दरोगा से अभद्रता करने वाले आरोपियों में से एक पर 25 हजार व तीन पर 15-15 हजार का ईनाम घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दरोगा से अभद्रता करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे चारों आरोपियों में से एक पर 25 हजार का ईनाम व तीन पर 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने ने खनन माफिया आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन पुत्र ग्रीशचन्द्र निवासी भुवनपुर ताजपुर थाना अमृतपुर पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। इसके साथ ही अमित ठाकुर पुत्र रघुपाल सिंह निवासी भुवनपुर ताजपुर थाना अमृतपुर, मनु चतुर्वेदी पुत्र विमल निवासी नेकपुर चौरासी, अंशुल मिश्रा उर्फ छतरी पुत्र रुपेश निवासी विजाधरपुर पर 15-15 हजार रूपये ईनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों का दरोगा को जूते से पीटने व बिल्ले घुसेड़ देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त मामले में पुलिस मुकदमा कर चुकी है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *